फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश सरकार की बुद्वि-शुद्वि को ठेकेदारों ने किया हवन-यज्ञ

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। ई-टेंडरिंग और बड़ी निविदाओं को निरस्त करने की मांग को लेकर पिछले 14 दिन से आंदोलनरत ठेकेदारों ने बुधवार को सरकार के बुद्धि-शुद्धि के लिए हवन किया। कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार पूंजीपतियों के हाथ में खेल रही है। पर्वतीय क्षेत्रों में ठेकेदारी ही एक मात्र व्यवसाय है, लेकिन सरकार छोटे और मझोले ठेकेदारों को खत्म करने की साजिश रच रही है।
विज्ञापन

बुधवार को लोनिवि प्रांतीय खंड बौराड़ी के परिसर में आयोजित बुद्धि-शुद्धि यज्ञ में पंडित राजेंद्र प्रसाद चमोली ने हवन कार्यक्रम किया। ठेकेदार संघ के संयोजक दिनेश चंद रमोला ने कहा कि भाजपा सरकार उनकी न्यायोचित मांगों को अनदेखा कर रही है। ठेेकेदारों ने जल्द समस्या का समाधान न करने पर ऑल वेदर रोड और निकाय चुनाव का बहिष्कार करने की चेतावनी दी।
इस मौके पर कुशाल सिंह नेगी, जीत सिंह धनाई, दिवाकर प्रसाद भट्ट, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष मोहन सिंह रावत, महाजन पंवार, दर्मियान कलूड़ा, विक्रम भंडारी, पूरन सिंह खरोला, रमेश सिंह, राय सिंह, ध्यान सिंह रावत, शूरवीर रावत, भगवती प्रसाद उनियाल, जयवीर सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें