फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी-विवाह और चुनाव में अब नहीं चलेगी कॉकटेल पार्टी

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनबाग (टिहरी)। शराबबंदी की मुहिम में जौनपुर ब्लॉक के पाली गाड़ पट्टी के सात ग्राम पंचायतों का नाम भी सुमार हो गया। पाली गाड़ पट्टी के ग्रामसभा ठाल, बोराड़ी, द्वारगढ़, कुदाऊं, खास कुदाऊं, बिच्छू, चडोगी, टकारना, छौंती, चामासारी, थापला, पुजाल्डी और गैड में शादी और धार्मिक आयोजनों और चुनाव के दौरान अब कॉकटेल पार्टी का आयोजन नहीं होगा। पंचायत चुनाव से लेकर विधानसभा और लोकसभा चुनाव में निर्वाचित होने वाले प्रत्याशियों की जीत की खुशी में भी शराब पीने और पिलाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया गया। चुनाव के दौरान शराब पिलाने का लालच देने वाले प्रत्याशी का क्षेत्रवासी बहिष्कार करेंगे।
विज्ञापन

बुधवार को गरखेत में आयोजित पाली गाड़ पट्टी के सात ग्राम पंचायतों की महापंचायत हुई, जिसमें ग्रामीणों ने कहा कि चुनाव में शराब का लालच देने वाले प्रत्याशी को गांव की सीमा में घुसने नहीं दिया जाएगा। बैठक में भांजे की शादी में मामा पक्ष द्वारा लाई जाने वाली मिठाई, पिठाई को भी बंद करने का निर्णय लिया गया है। महापंचायत में लिए गए निर्णयों पर सख्ती से अमल करने के लिए निगरानी समिति का गठन किया गया है। पंचायत के फैसलों का उल्लंघन करने वालों को 51 हजार अर्थदंड देना होगा।
बैठक में द्वारगढ़ के प्रधान दिनेश रावत, रामदयाल, सीमा देवी, श्याम सिंह, कन्हैया सिंह, मीना देवी, प्रताप सिंह, मिजान सिंह, गोविंद नौटियाल, सोबन सिंह, अतुल सिंह, रणवीर सिंह, सोबत सिंह, सुलतान सिंह, रतनमणी कोठारी, सूरत सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें