नई टिहरी। संघ वंदना के साथ ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्राथमिक शिक्षा वर्ग का समापन हो गया। शिविर में 86 प्रक्षिणार्थियों ने प्रशिक्षण प्राप्त कर राष्ट्र और समाज निर्माण की प्रतिज्ञा ली। विभाग प्रचारक नरेंद्र ने आरएसएस के कार्यों और उत्तराखंड में चल रही शाखाओं की जानकारी दी।
एक जनवरी से शुरू हुए प्राथमिक शिक्षा वर्ग के दीक्षांत समारोह में मुख्य वक्ता नरेंद्र ने कहा कि संघ का उद्देश्य व्यक्ति निर्माण करना है। बताया कि उत्तराखंड में डा. नित्यानंद, डा. ललिता प्रसाद गैरोला, सोहन सिंह जीना जैसे महान व्यक्तित्व के धनी लोगों ने संघ को आगे बढ़ाया। कार्यक्रम में प्रादेशिक घोष वर्ग के समापन संध्या पर विभिन्न जिलों से आए 54 प्रशिक्षणार्थियों ने ढोल वादन, बंशी दल, रचना किरन, विभिन्न योग का प्रदर्शन किया। कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि संघ देश को जोड़ने का कार्य करता है। टिहरी विधायक धन सिंह नेगी ने कहा कि संघ और विद्या भारती के स्कूल देश में राष्ट्र प्रेम की भावना को बढ़ा रहे हैं। इस मौके पर विभाग संघ चालक गुलाब सिंह नेगी, वर्ग कार्यवाह अरविंद नौटियाल, घोष वर्ग कार्य विशन सिंह, जिला कार्यवाह संजीव भट्ट, जिला घोष प्रमुख रामस्वरूप डबराल, नगर प्रचार प्रमुख पंकज बरवाण, उत्तराखंड सहकारी संघ के अध्यक्ष घनश्याम नौटियाल, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय नेगी, कमलेश्वर बडोनी, ब्लॉक प्रमुख बेबी असवाल, रागिनी भट्ट, स्वराज्य पंवार, बेणी माधव, राजेश नौटियाल, खेम सिंह चौहान, आनंद सिंह, मोहन सिंह कुमांई, दौलतराम बिजल्वाण, विनोद रावत, जगतमणी पैन्यूली, सत्य प्रसाद, गुरु प्रसाद, आदि मौजूद थे।