फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिहरी महोत्सव आयोजन करने से जिला प्रशासन ने किया इनकार

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। मकर संक्रांति के पर्व से कोटी कालोनी में टिहरी झील किनारे होने वाले त्रिहरी महोत्सव मेला आयोजन करने से जिला प्रशासन ने स्पष्ट इनकार कर दिया। सुरक्षा व्यवस्था का हावला देकर डीएम ने मेला आयोजन करने के लिए सहमति नहीं दी, जिससे व्यापारियों में रोष है।
विज्ञापन

कोटी कालोनी व्यापार मंडल और वोट एसोसिएशन की पहल पर झील किनारे 14 से 22 जनवरी तक त्रिहरी महोत्सव मेले की तैयारी जोरों पर है। आयोजकों की ओर से मेले में आधे दामों पर लोगों को वोट की सवारी करने, प्रतिदिन गंगा आरती करने और वोटों की विभिन्न प्रतियोगिताएं कराने का प्रचार-प्रसार किया जा रहा था, लेकिन ऐन वक्त पर जिला प्रशासन ने आयोजकों को मेला कराने की अनुमति नहीं दी।
शनिवार को मामले में व्यापार मंडल अध्यक्ष कुलदीप पंवार, सचिव गोपाल रतूड़ी, वोट यूनियन के लखवीर चौहान, अजय बहुगुणा, वीरेंद्र नेगी, मनोज रावत आदि डीएम सोनिका से मिला। डीएम ने कहा कि झील किनारे वोट प्रतियोगिता के लिए सुरक्षा सबसे अहम है। एनजीटी के नियमों के अनुसार झील किनारे गंदगी नहीं होनी चाहिए। बिना अनुमति महोत्सव के पोस्टर में फोटो छापने पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त की। व्यापार मंडल अध्यक्ष पंवार ने बताया कि स्थानीय लोगों से बातचीत के बाद मेला आयोजन को लेकर निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें