फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल क्विज प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर टिहरी ने दूसरा स्थान कब्जाया

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। 21वीं सदी के नए मतदाताओं को भारत के लोकतंत्र के बारे में जागरूक करने के उद्देश्य से भारत निर्वाचन आयोग की ओर से नेशनल क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। टिहरी जिले की टीम ने राज्य स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन

एडीएम और उप जिला निर्वाचक अधिकारी डा. शिव कुमार बरनवाल, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अरुणेश पैन्यूली ने बताया कि नए मतदाताओं को जागरूक करने, दुनिया से सबसे बड़े लोकतंत्र की चुनाव प्रणाली के बारे में जानने के लिए निर्वाचन आयोग ने नेशनल क्विज प्रतियोगिता जिलास्तर से शुरू की है। मुख्य शिक्षाधिकारी दिनेश चंद्र गौड़ की देखरेख में जिलास्तर की प्रतियोगिता चार दिसंबर को संपन्न हुई थी, जबकि राज्य पर एनआईसी में वीसी के माध्यम से जीआईसी धोपड़धार भिलंगना के नरेंद्र जोशी और जीजीआईसी नरेंद्रनगर की सोनाली ने क्विज प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राज्य में दूसरा स्थान हासिल किया। राज्य स्तर पर ऊधमसिंह नगर प्रथम, टिहरी द्वितीय और चमोली तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें