फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेपीएल का रंगारंग आगाज

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनबाग। जौनपुर का छठवां क्रिकेट प्रीमियर लीग (जेपीएल) प्रतियोगिता का शुक्रवार को रंगारंग शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता के पहले मैच में परोगी ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन

जौनपुर ब्लॉक के परोगी गांव में आयोजित तीन दिवसीय क्रिकेट प्रीमियर लीग का उद्घाटन मुख्य अतिथि भाजयुमो के अध्यक्ष विक्रम सिंह सजवाण ने किया। उन्होंने कहा कि खेल जीवन का अहम हिस्सा है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं निखारने के लिए ग्राम स्तर पर खेल मैदान बनाने की जरूरत है। जेपीएल के अध्यक्ष राजेश सजवाण ने खेल प्रतिभागियों का स्वागत किया। कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच परोगी क्लब और थत्यूड़ क्लब के बीच खेला गया। परोगी क्लब ने निर्धारित 10 ओवर के मैच में बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए सात विकेट से मैच जीत लिया। कैंपटी ने ढकरोल को 7 रनों से हराया। इस मौके पर कमल सिंह, दिगपाल, रणवीर सजवाण, सूरजपाल सजवाण, अनिल, विनोद सजवाण, शुभम सजवाण और चंद्रपाल सजवाण आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें