फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीदेव सुमन विवि की बैक पेपर परीक्षा परिणाम घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। लंबे इंतजारी के बाद श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन ने सत्र 2016-17 की बीएससी, बीकॉम, एमकॉम और एमए बैक पेपर परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। 10 जनवरी तक विवि प्रशासन ने सभी कक्षाओं का बैक पेपर परीक्षा परिणाम घोषित करने का निर्णय लिया है। 15 जनवरी से छात्र-छात्राएं परीक्षा केंद्रों से अंकतालिका प्राप्त कर सकते हैं। विवि प्रशासन इस वर्ष पहली बार सेमेस्टर परीक्षाओं का केंद्रीय मूल्यांकन कराने जा रहा है।
विज्ञापन

श्रीदेव सुमन विवि की बैक पेपर परीक्षा नवंबर में संपन्न हो चुकी थी। लंबे समय से लगभग 20 हजार छात्र-छात्राएं बैक पेपर परीक्षा परिणाम घोषित होने के इंतजार में बैठे हुए थे। विवि के प्रभारी कुलसचिव दिनेश चंद्रा ने बताया कि बीएससी, बीकॅाम, एमकॉम और एमए विषयों की अंक सुधार परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। कुलसचिव ने बताया कि बीबीए, बीसीए, कंप्यूटर साइंस सेमेस्टर परीक्षाओं का पहली बार केंद्रीय मूल्यांकन कराया जाएगा। ताकि समय पर परीक्षा परिणाम घोषित हो सके। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। 10 जनवरी तक सेमेस्टर की परीक्षाएं संपन्न हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें