फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुमन पार्क में अमर शहीद की लगेगी नई मूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। पालिका बोर्ड की बैठक में क्षतिग्रस्त अमर शहीद श्रीदेव सुमन की मूर्ति दोबारा से लगाने का प्रस्ताव पारित किया गया। सफाई कर्मियों के लिए आवास सुविधा देने के लिए जल्द ही भूमि का चयन करने का निर्णय लिया गया। सीवर टैंकर की व्यवस्था उपलब्ध कराने पर उपभोक्ताओं को आठ हजार भुगतान पालिका को करना होगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पालिका बोर्ड की बैठक अध्यक्ष विक्रम सिंह पंवार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में सदस्यों ने पूर्व में क्षतिग्रस्त हुए अमर शहीद श्रीदेव सुमन पार्क और मूर्ति की स्थापना न होने पर कड़ा आक्रोश व्यक्त किया। बाद में बोर्ड ने सर्व सम्मति से पार्क में क्षतिग्रस्त मूर्ति बदलकर नई मूर्ति लगाने का प्रस्ताव पारित किया। स्वच्छता के लिए नगर क्षेत्र की दीवार पर की जा रही वाल पेंटिंग की सराहना की गई।
ईओ एसपी जोशी ने बताया कि पालिका के पास फिलहाल सीवर टैंकर की व्यवस्था नहीं है। जरूरत पड़ने पर ऋषिकेश से टैंकर मंगाया जाता है। टैंकर मंगाने पर अब उपभोक्ताओं को आठ हजार भुगतान पालिका में जमा करना होगा। प्रधानमंत्री आवास योजना के आवेदनों की सूची अनुमोदित की गई। सर्वे में 77 लोगों का चयन किया गया है। बैठक में सभासद ममता उनियाल, आनंद मोहन सकलानी, शिव प्रसाद उनियाल, मंजू रावत, हरिकृष्ण भट्ट, विक्रम सिंह चौहान व ममता लेखवार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें