फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्द मौसम में भी जंगलों में भड़क रही है आग

विज्ञापन
विज्ञापन
लंबगांव (टिहरी)। सर्द मौसम में भी जंगलों में आग लगने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीती रात को लंबगांव वन रेंज के ठीक सामने रौणद रमोली के रावतगांव के कौणकी नामे तोक के जंगलों में आग धधकी रही। शाम करीब छह बजे अचानक जंगल में आग भड़क उठी। रात करीब एक बजे आग स्वयं बूझ गई।
विज्ञापन

जंगल में आग की लपटे देखने के बाद भी वन कर्मी आगे बुझाने मौके पर नहीं पहुंचे, जिससे लोगों में वन विभाग की लचर कार्यप्रणाली पर आक्रोश व्याप्त है। जंगल में आग लगे होने के मामले में वन रेंजर लंबगांव लक्की शाह ने यह कहकर पल्ला झाड़ दिया कि सिविल वन क्षेत्र में आग लगी हुई है, लेकिन जंगल में आग लगे होने की सूचना उन्होंने सिविल रेंज को देना मुनासिब नहीं समझा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें