नई टिहरी। ठेकेदार संघ का सरकार की टेंडर नीति के विरोध में प्रांतीय लोनिवि बौराड़ी में क्रमिक अनशन छठवें दिन भी जारी रहा। मंगलवार को संघ के अध्यक्ष कुशाल सिंह नेगी के नेतृत्व में दर्मियान सिंह कलूड़ा, विजय भंडारी क्रमिक अनशन पर रहे। उन्होंने सरकार पर पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने का आरोप लगाया। कहा कि चार जनवरी को लोनिवि में तालाबंदी की जाएगी।
ठेकेदारों ने बड़ी निविदाओं को छोटी करने, ई-टेंडिरंग समाप्त करने, पंजीकरण के लिए अनुभव न मांगकर पंजीकरण नवीनीकरण को पांच वर्ष निर्धारित किया जाए। सरकार की घोषणा के अनुसार पांच करोड़ की निविदाओं में उत्तराखंड के मूल निवासी को ही दिया जाए की मांगों के निराकरण की मांग की। समर्थन में जीत सिंह धनाई, चंदर सिंह रावत, बीएस सजवाण, जय सिंह मिश्रवाण, किशोर मंद्रवाल, विनोद रावत, जसपाल नेगी, मान सिंह धनाई, रमेश रावत, त्रिलोक रमोला, प्रेमपति चौहान, ज्ञान सिंह रावत, रमेश खरोला, विक्रम भंडारी आदि ने धरना दिया। ब्यूरो