नई टिहरी। कोटेश्वर में रविवार को रेत का खनन करते हुए एक मजदूर की मिट्टी के ढेर के नीचे दबने से मौत हो गई, जबकि दूसरा चोटिल हो गया।
कोटेश्वर में रविवार को मजदूर सड़क के नीचे झील किनारे रेत का खनन कर रहे थे। इसी दौरान ऊपर से मिट्टी का ढेर मजदूरों के ऊपर जा गिर गया। बमुंड पट्टी के ग्राम नकोट निवासी सुरेश (37) पुत्र सुंदर दास मिट्टी के ढेर के नीचे दब गया, जबकि नकोट निवासी नरेंद्र चोटिल हो गया। सूचना पर पीपलडाली चौकी प्रभारी मनवर सिंह नेगी मयफोर्स मौके पर पहुंचे और सुरेश को मिट्टी के ढेर के नीचे से निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया।