नई टिहरी/घनसाली। नई टेंडर नीति के विरोध में ठेकेदार संघ से जुड़े लोग रविवार अवकाश के दिन भी लोनिवि प्रांतीय खंड बौराड़ी में चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे रहे। बड़ी निविदाएं और ई-टेंडरिंग निरस्त करने की मांग के समर्थन में घनसाली भी ठेकेदारों का धरना 16वें दिन जारी रहा। प्रांतीय खंड में दिवाकर प्रसाद भट्ट व शेसराव ठाकरे क्रमिक अनशन पर बैठे रहे। इनके समर्थन में संजय थपलियाल, जसपाल नेगी, प्रताप पंवार, दिनेश पंवार, प्रेमपति चौहान, देवा चौहान, राय सिंह रावत, जीत सिंह धनाई व जयवीर पंवार धरने पर बैठे रहे। घनसाली में ब्लॉक प्रमुख विजय गुनसोला ने धरना स्थल पर पहुंचकर ठेकेदारों के आंदोलन को समर्थन दिया।