नई टिहरी/घनसाली। ई-टेंडरिंग और बड़ी निविदाएं निरस्त करने की मांग को लेकर लोनिवि प्रांतीय खंड बौराड़ी में ठेकेदार संघ का क्रमिक अनशन शनिवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। घनसाली में मांग के समर्थन में ठेकेदारों ने 15वें दिन भी धरना दिया। जल्द मांगों पर कार्रवाई न होने पर ठेकेदारों ने प्रदेशभर में उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। क्रमिक अनशन पर हर्षपति सेमवाल व धनपाल सिंह रावत बैठे रहे। इस मौके पर ठेकेदार संघर्ष समिति के जिलाध्यक्ष दिनेश रमोला, दिनेश सिंह नेगी, दिवाकर भट्ट, कमल सिंह पोखरियाल, उत्तम सिंह, सोबन सिंह व शीशम सिंह आदि उपस्थित रहे।