फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोक गीत और नृत्य में खांड रहा प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कंडीसौड़ (टिहरी)। युवा कल्याण विभाग की ओर से आयोजित ब्लॉक स्तरीय युवा महोत्सव धूमधाम से संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में दूर-दराज से आए कलाकारों ने लोक गीत और लोक नृत्य का शानदार प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि कलाकार जिला स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करेंगे। शुक्रवार को यहां ब्लॉक कार्यालय में आयोजित युवा महोत्सव में विभिन्न न्याय पंचायतों से आए कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। लोक नृत्य प्रतियोगिता में महिला मंगल दल खांड प्रथम, सरस्वती विद्या मंदिर द्वितीय और जीआईसी कंडीसौड़ तृतीय स्थान पर रहा, जबकि लोक गीत में महिला मंगल दल खांड पहले, सरस्वती शिशु मंदिर दूसरे और जीआईसी कंडीसौड़ तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख बबीता शाह, बीडीओ विजेंद्र लाल, युवा कल्याण विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी चतर लाल शाह, चमन लाल, अजीत, पंकज, रोशन, धीरज कुमार और राकेश बयाड़ा मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें