कंडीसौड़। थौलधार विकास खंड के ग्राम पंचायत दरमाडी में प्रधान पद के लिए हुए उप चुनाव में महावीर सिंह पंवार को निर्वाचित घोषित किया गया। मजखेत ग्राम पंचायत के उप चुनाव में भूरी देवी को निर्विरोध ग्राम प्रधान निर्वाचित घोषित किया गया। सोमवार को ब्लॉक मुख्यालय में ग्राम प्रधान पद के लिए हुए उप चुनाव के लिए मतगणना की गई। दरमाडी ग्राम पंचायत में प्रधान पद के लिए महावीर सिंह पंवार और सब्बल सिंह रावत चुनाव मैदान में उतरे थे। बीडीओ भगवती प्रसाद डबराल और तहसीलदार उपेंद्र बहुगुण की देखरेख में मतगणना की गई। महावीर सिंह पंवार को 121 और सब्बल सिंह को 118 मत पड़े। बीडीओ सेमवाल ने दरमाडी ग्राम प्रधान पद पर महावीर सिंह पंवार को निर्वाचित घोषित किया।