फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्याओं का निर्धारत समय के अंदर हो निराकरण:सोनिका

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। जिलाधिकारी सोनिका की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया, जिसमें चंबा-धरासू मोटर मार्ग के चौड़ीकरण से प्रभावित ग्रामीणों ने प्रतिकर वर्तमान दरों के आधार पर देने की मांग की। डीएम ने बीआरओ को प्रभावित ग्रामीणों की समस्याओं का तत्काल हल करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सोमवार को कलक्ट्रेट में जनता दरबार में चंबा-मसूरी मोटर मार्ग भू संघर्ष समिति के अध्यक्ष दर्मियान सजवाण, सचिव हरी प्रसाद सकलानी, अतर सिंह कठैत ने बताया कि तानगला से सुलियाधार सड़क का चौड़ीकरण के दौरान गांवों के संपर्क मार्ग, पेयजल स्रोत आदि प्रभावित हो गए थे। ग्रामीणों ने क्षतिग्रस्त संपत्तियों की मरम्मत व वर्तमान दरों पर भुगतान करने मांग की है।
भैंतोगी सेरा के ग्रामीणों ने आपदा से क्षतिग्रस्त हुए संपर्क मार्ग की मरम्मत टीएचडीसी के माध्यम से कराने, ग्वाड के ग्रामीणों ने ज्ञानसू-बुडोगी-ग्वाड सड़क का निर्माण करने की मांग की। कठूली गांव के बलबीर पंवार ने खोला, कठूडी में स्वजल के कार्यों की जांच करने, मदननेगी उपतहसील में आवश्यक उपकरण उपलब्ध करवाने की मांग उठाई।
विज्ञापन

डीएम ने विस्थापित क्षेत्र रोशनाबाद में बारातघर, अन्य संपत्ति पर कब्जा किए जाने की शिकायत पर अधिशासी अभियंता पुनर्वास को जांच करने, मुख्य शिक्षाधिकारी डीसी गौड़ को कीर्तिनगर, हिंडोलाखाल में प्रस्तावित केंद्रीय विद्यालय हेतु भूमि चयन करने, कृषि अधिकारी को आराकोट-नागणी-नरेंद्रनगर में प्रस्तावित कृषि मंडी संचालन, पर्यटन अधिकारी को टिहरी झील में पर्यटन गतिविधियों एवं प्रशिक्षण के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगांई, अपर जिलाधिकारी डा. शिवकुमार बरनवाल, जल संस्थान के ईई सतीश नौटियाल, लोनिवि के ईई केएस, समाज कल्याण अधिकारी अविनाश भदौरिया आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें