फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास को लिए कई निर्णय

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। बीवीएस सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल बौराड़ी चौकल्याचक की बैठक में वर्ष 2018-19 के शुल्क निर्धारण से लेकर छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास को कई निर्णय लिए गए।
विज्ञापन

बौराड़ी में विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष आनंद बेलवाल की अध्यक्षता में बैठक हुई। विद्यालय के संस्थापक सचिव जोत सिंह बिष्ट ने बताया कि 2018-19 के लिए प्री से कक्षा 10 तक के शुल्क कटौती की गई है, जबकि माध्यमिक स्तर पर केवल तीन फीसदी वृद्धि की गई है। बताया कि वर्तमान में प्रबंधन 28 बच्चों को निशुल्क शिक्षा दे रहा है। 18 बच्चों को शिक्षा के अधिकार में प्रवेश दिया गया है। पीटीए के पूर्व अध्यक्ष महीपाल नेगी ने सरकार से प्राइवेट स्कूलों को 50 फीसदी अनुदान, फर्नीचर, पुस्तकालय, साइंस लैब आदि सुविधाएं सरकार से देने की मांग की है।
खंड शिक्षा अधिकारी चंबा शैलेंद्र चौहान ने शिक्षा के अधिकार अधिनियम का पालन करने, कौशल मनी, फ्री शुल्क न लेने आदि समेत कई जानकारी दी। इस मौके पर बीआरसी राकेश रावत, सीआरसी उत्तम तोपवाल, दिनेश रमोला, प्रधानाचार्य विमलेश नौटियाल, प्रबंधक विनीता बिष्ट, प्रेम सिंह बिष्ट, लक्ष्मी प्रसाद डंगवाल, आनंद तोपवाल, शिवदयाल रावत, मोहन सिंह रावत, प्रमोद रावत, सीपी भद्री, प्रवीन रावत, रजनी नेगी, जसपाल रावत, पुरुषोत्तम कटियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें