फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संयुक्त कर्मचारी परिषद का कार्यबहिष्कार चौथे दिन भी रहा जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद से जुड़े ग्राम विकास, पंचायती राज, समाज कल्याण, मत्स्य, सहकारिता, डीआरडीए, सांख्यिकी, बाल विकास, आईटीआई, स्वास्थ्य आदि विभागों के कर्मचारियों का कार्यबहिष्कार चौथे दिन भी जारी रहा।
विज्ञापन

सोमवार को कर्मचारियों ने जिलाध्यक्ष डीपी चमोली के नेतृत्व में विकास भवन में प्रदर्शन कर सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाया। कर्मचारियों की हड़ताल से मनरेगा, जन्म-मृत्यु पंजीकरण, परिवार रजिस्ट्रर नकल, आय, जाति, मूल निवास, समाज कल्याण के कार्य प्रभावित रहे। कहा कि लंबे समय से वेतन विसंगतियों को दूर करने, केंद्रीय कर्मियों की भांति सातवें वेतन के अवशेष भत्ते, एरियर, हेल्थ स्मार्ट कार्ड की व्यवस्था, सभी कर्मियों को 12 सौ वाहन भत्ता, उपार्जित अवकाश तीन सौ से बढ़ाकर पांच सौ करने, राज्य में स्थानांतरण एक्ट लागू समेत 23 सूत्री मांगों के निराकरण को लेकर संघर्ष किया जा रहा है। इस मौके पर जिला महामंत्री प्रताप चौहान, शक्ति भट्ट, भगवान सिंह राणा, पंकज उनियाल, वीरू शाह, वीपी मैठाणी, अमन बिष्ट, अनिल रयाल, केआर रतूडी, आमोद, सुरेश, दीपक, धीरेंद्र, मुकेश, विकास, रितु, विनीता, रीना, बबली, विमलेश्वरी, अंजना, रमिता, विजयलक्ष्मी, दीप्ती भट्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें