फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनबाग इंटर कालेज से यूपी कैडर के पांच शिक्षक कार्यमुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नैनबाग (टिहरी)। यूपी कैडर के शिक्षकों की वापसी के आदेश के बाद राजकीय आदर्श इंटर कालेज नैनबाग में शिक्षकों के कई पद रिक्त हो गए। वहां शीघ्र ही शिक्षकों की तैनाती नहीं की जाती है, तो 496 छात्र-छात्राओं की पढ़ाई ठप हो जाएगी।
स्व. सरदार सिंह रावत राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज शिक्षकों की कमी से जूझ रहा है। यूपी कैडर के शिक्षकों के वापसी के आदेश के बाद इंटर कालेज से प्रधानाचार्य सहित पांच शिक्षक कार्यमुक्त हो गए हैं। जिससे कालेज में पहले से खाली चल रहे प्रवक्ता में इतिहास और वाणिज्य विषय के पदों के साथ ही अब 17 नवंबर से प्रधानाचार्य सहित प्रवक्ता जीव विज्ञान, अंग्रेजी, संस्कृत और सामाजिक विज्ञान के शिक्षकों का कार्यमुक्त होने के बाद अब यह पद भी रिक्त है। बोर्ड परीक्षा भी सर पर होने से जल्द ही शिक्षकों की नियुक्ति नहीं की जाती है, तो इसका बोर्ड परीक्षार्थियों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। यूपी कैडर के शिक्षकों के कार्यमुक्त होने के बाद कालेज में प्रवक्ता राजनितिक विज्ञान, सहायक अध्यापक कला और वाणिज्य के ही तीन अतिथि शिक्षक रह गए हैं। अभिभावकों ने कालेज में जल्द शिक्षकों की नियुक्ति करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
20 नवंबर के बाद ब्लॉक और जिले से कार्यमुक्त हो चुके थे, उनको मंडल से कार्यमुक्त नहीं किया गया है। अग्रिम आदेश तक उन्हें वापस उनके मूल विद्यालयों में भेजा जा रहा हैं। - दिनेशचंद्र गौड़, सीईओ टिहरी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें