फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वॉलीबाल में चंबा और खो-खो में नरेंद्रनगर रहा विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नई टिहरी। जिलास्तरीय खेल महाकुंभ के अंडर-14 में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाते हुए शानदार प्रदर्शन किया। वॉलीबाल प्रतियोगिता के बालक वर्ग में चंबा विजेता एवं प्रतापनगर उपविजेता रहा। जबकि बालिका वर्ग खो-खो में नरेंद्रनगर प्रथम, चंबा द्वितीय एवं प्रतापनगर तृतीय स्थान पर रहा।
विज्ञापन

बौराड़ी स्टेडियम में आयोजित खेल महाकुंभ के तीसरे दिन के विजेता एवं उपविजेता टीमों को मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगाईं ने पुरस्कार से सम्मानित किया। प्रतियोगिता के 100 मीटर दौड़ बालक में अभिषेक प्रथम, नितिन द्वितीय, सुखदेव तृतीय रहे। बालिका में काजल पहले, अंजलि दूसरे, करिश्मा तीसरे स्थान पर रही। 800 मीटर बालक में अमन, अंशुल, दिशांत, बालिका में बेबी, अजंलि, मानसी क्रमश:प्रथम, द्वितीय, तृतीय रहे। लंबी कूद बालक में नितिन, महेश, सुखदेव, बालिका में काजल, हंसिका, कामिनी क्रमश: पहले, दूसरे, तीसरे रहे। ऊंची-कूद बालक में अमन, अनुराग, रोबिन, बालिका में मीनाक्षी, स्किांदा, अंबिका क्रमश:प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर रहे। बैडमिंटन बालक डबल्स में नरेंद्रनगर विजेता, भिलंगना उपविजेता रहा। बालिका में चंबा ने भिलंगना का हराया। टेबिल टेनिस बालक में धन सिंह, कृष्णा, दीपक क्रमश: पहले, दूसरे, तीसरे रहे। बालक खो-खो में थौलधार प्रथम, चंबा द्वितीय, प्रतापनगर तृतीय स्थान पर रहे। इस मौके पर जिला युवा कल्याण अधिकारी एचएस खत्री, अजयपाल असवाल, सुरेश गुसाईं, पंकज तिवारी, संजय लिंगवाल, ममता भट्ट, त्रिलोक राणा, रविंद्र राणा, कमल नयन रतूड़ी, दिनेश रावत, मुकेश उनियाल, मदन सेमवाल, डीएल उनियाल, बीएस धनोला, किशोर रावत, मोहित सती, उत्तम सिंह, राजेंद्र सिंह, दिनेश सेमवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें