फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल महाकुंभ आयोजन के नाम पर रस्म निभाने की आदत छोड़े अधिकारी:सुबोध

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। बैंड-बाजों की शानदार धुन, मार्चपास्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति के साथ पांच दिवसीय जिला स्तरीय खेल महाकुंभ शुरू हो गया। बालक वर्ग 17 आयु वर्ग की 800 मीटर रेस में भिलंगना ब्लॉक इंटर कॉलेज ढांगी के मनोज बिष्ट और बालिका वर्ग में देवप्रयाग ब्लॉक इंटर कॉलेज पलेठी डोबलियालो की दीपिका सबसे तेज दौड़ी। इस दौरान मार्चपास्ट में कमियां दिखने पर कृषि मंत्री ने अधिकारियों को आयोजनों की रस्म अदायगी नहीं करने की हिदायत दी।
विज्ञापन

युवा कल्याण और खेल विभाग की पहल पर बौराड़ी स्टेडियम में आयोजित खेल महाकुंभ प्रतियोगिता का शुभारंभ कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने ध्वजारोहण और मार्च पास्ट की सलामी लेकर किया। राष्ट्रीय स्तर पर तीन बार प्रतिभाग करने वाली छात्रा नीलम को खेल महाकुंभ की मशाल सौंपते हुए कहा कि प्रतियोगिताएं पूरी पारदर्शिता के साथ सम्पन्न कराई जाए। मार्चपास्ट में खेल नियमों का पालन न होने पर उन्होंने आयोजकों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि अनुशासन का पालन नहीं किया गया है। मार्चपास्ट के दौरान ध्वज को कैसे झुकाना है। यह भी खिलाड़ियों को नहीं बताया गया है। मार्चपास्ट के दौरान बेहतर प्रदर्शन करने पर मंत्री ने जौनपुर ब्लॉक की टीम को अपनी ओर से पांच हजार की नगद धनराशि भेंट की। मंत्री उनियाल ने विजेता धावकों को एक-एक हजार और पालिकाध्यक्ष उमेश चरण गुसाईं ने पांच-पांच सौ नगद पुरस्कार दिया।
बालिका 17 आयु वर्ग की वॉलीबाल प्रतियोगिता में चंबा विजेता और नरेंद्रनगर उप विजेता रहा। चंबा ने नरेंद्रनगर को 2-0 से पराजित किया। बालक 10 आयु वर्ग की 100 मीटर रेस में चंबा के अंशुल प्रथम, भिलंगना के आयुष द्वितीय और जाखणीधार के संदीप तृतीय रहे। बालिका वर्ग में जाखणीधार की मनीषा, नरेंद्रनगर की अदिति और भिलंगना की सलोनी क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रही।
विज्ञापन

इस अवसर पर सीडीओ आशीष भटगंाई, ज्ञान सिंह नेगी भाजपा जिलाध्यक्ष संजय नेगी, उपाध्यक्ष विनोद रतूड़ी, मंडलाध्यक्ष रामलाल नौटियाल, जिला पंचायत सदस्य रागिनी भट्ट, डीसीडीएफ के अध्यक्ष अनुसुया नौटियाल, पूर्व प्रमुख खेम सिंह चौहान, ज्येष्ठ प्रमुख चंबा नरेंद्र रमोला, विक्रम सिंह कठैत, अनिता कंडियाल, जिला युवा कल्याण अधिकारी हरेंद्र सिंह खत्री, जिला क्रीड़ाधिकारी कृष्ण कुमार, रविंद्र राणा, श्याम सिंह सरियाल, कमल नयन रतूड़ी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें