थत्यूड़ (टिहरी)। इंटर कॉलेज में आयोजित विज्ञान महोत्सव के दूसरे दिन बाल वैज्ञानिकों ने अपने-अपने मॉडलों की प्रदर्शनी लगाई। खंड शिक्षा अधिकारी रमेश तोमर, जिला विज्ञान समन्वयक एएन दुबे और प्रधानाचार्य एसके सहगल ने प्रदर्शनी का निरीक्षण कर बाल वैज्ञानिकों से सवाल-जवाब किए।
बुधवार को दूसरे दिन छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता अभियान, निर्मल गंगा अभियान के तहत नृत्य नाटकों की प्रस्तुति दी। पर्यावरण संरक्षण के मॉडल में इंटर कॉलेज बगंशील के अरविंद राणा, समर पब्लिक स्कूल नई टिहरी की रिया भंडारी अव्वल रही। खाद्य सुरक्षा और संसाधन में एसजीआरआर थत्यूड़ की सानिया बिडयारी, चंबा इंटर कॉलेज का अजय प्रथम रहा। फल और सब्जियों संरक्षण में इंटर कॉलेज भल्लेगांव की तानिया तड़ियाल प्रथम रही। इस मौके पर राजेंद्र कुमार, धनवीर रावत, राजकुमार वर्मा, एसएल पठोई, ऊषा मेहरा, उम्मेद सिंह पंवार, रामाश्रय पांडये आदि उपस्थित रहे।