फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटबंदी की सालगिरह कांग्रेस ने काला और भाजपा ने भ्रष्टाचार विरोधी दिवस के रूप में मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। नोटबंदी की सालगिरह कांग्रेस ने काला दिवस, भाजपा ने भ्रष्टाचार और कालाधन विरोधी दिवस के रूप में मनाया। वामपंथी पार्टियों ने नोटबंदी के विरोध में धरना दिया।
विज्ञापन

नोटबंदी को सबसे बड़ा घोटाला बताते हुए कांग्रेसियों ने जिलाध्यक्ष सूरज राणा के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों में पूर्व विधायक विक्रम सिंह नेगी, प्रदेश प्रवक्ता शांति प्रसाद भट्ट, महिला जिलाध्यक्ष दर्शनी रावत, आकाश कृषाली, नरेंद्र चंद रमोला, देवेंद्र नौडियाल, लक्ष्मी प्रसाद भट्ट, मोहनी रावत, विजयलक्ष्मी थलवाल, कुलदीप पंवार, आदित्य शंकर खत्री व शांति शाह आदि शामिल रहे।
इधर, वामपंथी पार्टियों ने नोटबंदी के विरोध में सुमन पार्क में धरना दिया, जिनमें माकपा के जिला सचिव जगमोहन सिंह रांगड़, राज्य कमेटी सदस्य भगवान सिंह राणा, अर्जुन रावत व जय प्रकाश पांडेय शामिल थे।
विज्ञापन

वहीं, भाजपा कार्यालय में नोटबंदी की पहली वर्षगांठ को भ्रष्टाचार और कालाधन विरोधी दिवस के रूप में मनाया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष संजय नेगी, पालिकाध्यक्ष उमेश चरण गुसाईं, मंडल अध्यक्ष रामलाल नौटियाल, खेम सिंह चौहान, शीशराम थपलियाल, चिंरजीव तिवारी, गोपीराम चमोली, महिला जिलाध्यक्ष सुषमा उनियाल, अनीता कंडियाल आदि उपस्थित रहे। घनसाली में भाजपाइयों ने विधायक शक्ति लाल शाह के नेेतृत्व में कालाधन विरोध दिवस रैली निकाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें