नरेंद्रनगर (टिहरी)। दो दिवसीय ब्लॅाक स्तरीय विज्ञान महोत्सव में बाल वैज्ञानिकों ने जल संरक्षण, पर्यावरण प्रदूषण सहित विभिन्न मॉडलों की प्रदर्शनी लगाई। महोत्सव के अंतिम दिन रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम और पुरस्कार वितरण किया गया।
महोत्सव के तहत स्वास्थ्य विषय पर आयोजित जूनियर वर्ग की प्रतियोगिता में इंटर कॉलेज आगर के मनीष रावत व विकास प्रथम रहे। आमपाटा की ज्योति द्वितीय और दुआधार का अर्जुन कंडारी तृतीय रहा। खाद्य सुरक्षा में पब्लिक स्कूल ऋषिकेश की दीपांशी व वैष्णवी पहले, माउंट कार्मल स्कूल के अनुराग दूसरे, इशिता और रिशिता तीसरे स्थान पर रहीं। जलाशय संरक्षण में मदर मेरीकल पब्लिक स्कूल ऋषिकेश के हिमांशु प्रथम रहे। परिवहन और संचार विषय में इंटर कॉलेज जाजल के प्रदीप भंडारी प्रथम और दुआधार के शुभम नेगी द्वितीय स्थान पर रहे।
सीनियर वर्ग स्वास्थ्य विषय में तपोवन के अंकित पांडेय, जीजीआईसी नरेंद्रनगर की पायल-ज्योति और फकोट की प्रिया, खाद्य सुरक्षा में जीआईसी पोखरी के कुलदीपक-दीपक, माउंट मार्मल की इशिका-वैष्णवी और जीआईसी खाकर की सलोनी-रीमा क्रमश: प्रथम, द्वितीय तृतीय रहीं। जलाशय संरक्षण में तपोवन के मानव सक्सेना-सुनील भंडारी, आगर की शिवानी-आरती, इंटर कॉलेज खरसाडा के विवेक ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। विज्ञान प्रौद्योगिकी और अभियांत्रिकी प्रतियोगिता व्यक्तिगत छात्र प्रोजेक्ट में जीजीआईसी नरेंद्रनगर की काजल पुंडीर प्रथम इसी विद्यालय की रेशमा रावत द्वितीय रहीं। टीम प्रोजेक्ट में इंटर कॉलेज आगर के सूरज रावत ने प्रथम और इसी कॉलेज के साहिल और बृजेश ने द्वितीय स्थान हासिल किया। समापन अवसर पर पालिकाध्यक्ष दुर्गा राणा, डीईओ माध्यमिक एसपी सेमवाल, बीईओ ओम प्रकाश वर्मा ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक अलख नारायण दुबे, ऋतुराज सिंह नेगी, कुसुम उनियाल, सूर्यकांत तिवारी, सुंदर सिंह रावत, पंकज कोठारी और पंकज ड्यूंडी आदि उपस्थित रहे।