फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैडमिंटन में अनामिका, शिवानी और सिमरन ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नई टिहरी। विद्यालयी शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित दो दिवसीय जिलास्तरीय बालक-बालिका बैडमिंटन प्रतियोगिता के पहले दिन खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। इसमें सीनियर बालिका वर्ग में अनामिका, जूनियर में शिवानी और सबजूनियर में सिमरन विजयी रहीं।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय के बहुद्देशीय सभागार में आयोजित प्रतियोगिता का जिला युवा कल्याण अधिकारी एचएस खत्री ने शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ ही खेलों में भी बच्चों को रुचि लेनी चाहिए। प्रतियोगिता में जिलेभर के 16 स्कूलों के छात्र-छात्रों ने प्रतिभाग किया। सब जूनियर बालक वर्ग में निखिल प्रथम, पंकज द्वितीय, अंकुर तृतीय रहे। बालिका वर्ग में सिमरन पहले, साक्षी दूसरे, करीना चमोली तीसरे रहीं। जूनियर बालक-बालिका वर्ग में नितेश भंडारी-शिवानी प्रथम, अनिखेत भंडारी-मनीषा द्वितीय और अंकित कैंतुरा-अंजलि तृतीय स्थान पर रहे। सीनियर बालिका वर्ग में अनामिका पहले, अंजलि दूसरे और रहनुमा तीसरे स्थान पर रहीं। इस मौके पर राजकीय शिक्षक संघ के मंडलीय अध्यक्ष रविंद्र राणा, प्रधानाचार्य केशव जोशी, डीएल उनियाल, कमल नयन रतूड़ी, महेश पालीवाल, प्रवीन जुयाल, मानेंद्र शाह, सूर्यप्रकाश जोशी, जय सिंह कठैत, चंद्रदेव नौटियाल, भरतराम बड़ोनी, कुशाल सिंह बगियाल, राखी राणा और अनामिका डंगवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें