नई टिहरी। पालिका सभासद उर्मिला महर ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर नगर निकाय एक्ट में संशोधन करने की मांग की है। ज्ञापन में बताया कि वर्ष 2002 में पूर्ववर्ती सरकार ने निकाय संशोधन कर 2002 के बाद तीन बच्चें वालों को निकाय चुनाव से वंचित किया गया है। इस संशोधन का सबसे ज्यादा असर महिलाओं पर पड़ रहा है। एक तरफ सरकार महिलाओं को भागीदारी बढ़ाने पर जोर दे रही है। वहीं निकाय चुनाव में इस संशोधन से महिलाओं को वंचित किया जा रहा है। उन्होंने सरकार से इस अधिनियम में संशोधन कर दो से अधिक बच्चों को भी निकाय चुनाव में भागीदारी करने की मांग की है।