नई टिहरी। जवाहर नवोदय विद्यालय पौखाल में कक्षा छह में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन पत्र के साथ ही अभ्यर्थी आफ लाइन भी प्रवेश परीक्षा के फार्म सकते हैं। आठ अप्रैल 2018 को प्रवेश परीक्षा होगी। वर्तमान में प्रवेश परीक्षा हेतु आन लाइन आवेदन भरे जा रहे हैं, लेकिन अब नवोदय विद्यालय ने छात्रों की सुविधा के लिए आफ लाइन भी आवेदन भरने भी शुरू कर दिए हैं।
प्राचार्य एसके तिवारी ने बताया कि आफ लाइन आवेदन पत्र अभ्यर्थी अपने-अपने ब्लाक के उप शिक्षा अधिकारी, नवोदय विद्यालय पौखाल से प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही आवेदन पत्र की फोटो प्रति एवं टाइप की गई कापी भी मान्य होगी। बताया कि पूर्ण रूप से भरे हुए आवेदन पत्र को संबंधित प्रधानाध्यापक से प्रमाणित करवाकर 20 नवंबर तक नवोदय विद्यालय में जमा करवाएं। जिन अभ्यर्थियों ने आनलाइन आवेदन भरे दिए हैं, उन्हें आफ लाइन आवेदन करने की जरूरत नही है।