फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 अक्तूबर से परिवहन कार्यालय में होंगे आनलाइन आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नई टिहरी। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी ज्योति शंकर मिश्र ने बताया कि उप संभागीय परिवहन कार्यालय नई टिहरी में लाइसेंस से संबंधित सभी कार्य 30 अक्तूबर से आनलाइन किए जाएंगे। वाहनों के पंजीकरण के लिए आनलाइन डीलर प्वाइंट रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आवेदक को लाइसेंस प्राप्त करने के लिए parivahan.gov.in वेबसाइट पर जाकर आवेदन करना होाग। आवेदक को अपने सभी वांछित प्रपत्र को स्कैन करके अपलोड करने होंगे। वहीं शुल्क भुगतान के लिए नेट बैंकिंग या एसबीआई डेबिट कार्ड का उपयोग कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि आवेदक की सभी आनलाइन प्रक्रिया पूरी होने पर सभी मूल अभिलेखों के साथ एआरटीओ कार्यालय आकर उनका सत्यापन करना होगा। इन कार्यों के लिए परिवहन कार्यालय में कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि वाहनों के पंजीकरण के लिए 23 अक्तूबर से डीलर प्वाइंट रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें