फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस की हुंकार रैली 13 नवंबर को नई टिहरी में

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लंबगांव (टिहरी)। मांजफ में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में डोबरा-चांठी पुल निर्माण ठप होने पर आक्रोश जताया गया। पुल निर्माण की मांग को लेकर 13 नवंबर को जिला मुख्यालय नई टिहरी में कांग्रेस की ओर से हुंकार रैली आयोजित करने का निर्णय लिया गया। प्रतापनगर के पूर्व विधायक विक्रम सिंह नेगी ने कहा कि तीन माह से डोबरा-चांठी पुल का काम ठप पड़ा है। केंद्र सरकार पुल निर्माण के लिए 75 करोड़ की धनराशि जारी नहीं कर रही है। कार्यकर्ताओं ने हुंकार रैली को सफल बनाने के लिए अधिक संख्या में जिला मुख्यालय पहुंचने की अपील की। बैठक में शिव सिंह, खुशाल सिंह, मदन मिश्रावाण, विजयपाल पंवार, पवन राणा, गंभीर सिंह, केदारलाल, विक्रम थलवाल, धीरेंद्र महर, पुष्कर महर, भगवान सिंह, धृपाल सिंह, अब्बल सिंह, भगत सिंह दर्वेश्वर प्रसाद, देवी राम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें