चंबा। श्रीदेव सुमन विवि में बैक डोर से नियुक्तियां देने के विरोध में एनएसयूआई से जुड़े छात्रों ने बृहस्पतिवार को विवि कुलपति का पुतला फूंका। संगठन के जिलाध्यक्ष सौरभ तड़ियाल के नेतृत्व में छात्र बादशाहीथौल चौराहे में एकत्रित हुए। विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उन्होंने कुलपति के पुतले को आग के हवाले कर दिया। कहा विवि के कुलपति नियुक्तियां के मामले में अनावश्यक बयानबाजी कर रहे हैं। एनएसयूआई का कौन पदाधिकारी अपने रिश्तेदारों को विवि में नियुक्ति देने का दबाव बना रहा है कुलपति को स्पष्ट करना चाहिए। पुतला फूंकने वालों में प्रदीप सकलानी, अनिल रमोला, गौरव डबराल, आदर्श भट्ट, विकास भट्ट शामिल रहे।