फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएमजीएसवाई छह साल में नहीं बना पाया आठ किमी सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
लंबगांव (टिहरी)। प्रतापनगर ब्लॉक में कंडियालगांव- महरगांव रैका आठ किमी सड़क वर्ष 2011 से पूरी नहीं बन पाई है। पीएमजीएवाई ने अभी तक कई काश्तकारों का मुआवजा भी नहीं दिया है, जिससे लोगों में विभाग के प्रति रोष बना हुआ है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अधूरी सड़क की मरम्मत और मुआवजे का भुगतान नहीं किया गया, तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

कंडियालगांव-रैका मोटर मार्ग का निर्माण वर्ष 2011 में शुरू किया गया था, लेकिन पीएमजीएसवाई अभी तक आठ किमी सड़क पूरी नहीं बना पाया है। सड़क निर्माण के लिए अधिग्रहित की गई भूमि का भी मुआवजा नहीं दिया गया है। सड़क निर्माण पूरा नहीं होने से महरगांव, पंडरगांव, मस्तवाड़ी कुडिय़ालगांव, धंगणगांव रैका की पांच हजार की आबादी को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र पंचायत सदस्य दिनेश बिष्ट, धनपाल सिंह पंवार, प्रधान राजवीर कंडियाल ने बताया कि पीएमजीएसवाई ने अभी तक जो पांच किमी सड़क बनाई है, उसमें भी लोगों को जोखिमभरा सफर करना पड़ रहा है। अगले माह सेमनागराज मंदिर में भी विशाल मेला लगने वाला है, जिससे सड़क की मरम्मत की जानी जरूरी है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि 26 नवंबर तक सड़क की मरम्मत कर आगे का निर्माण शुरू नहीं किया गया, तो विभाग के खिलाफ आंदोलन शुरू किया जाएगा। ईई राजेश कुमार का कहना है कि तीन किमी पर वन भूमि की एनओसी ली जा रही है, जितना कार्य हो गया है। उस पर जल्द ही डामरीकरण शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें