नई टिहरी। विद्यालयी शिक्षा की ओर से ऊधमसिंह नगर में संपन्न हुई तीन दिवसीय राज्यस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में जिले की बालक एवं बालिका टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य में दूसरा स्थान हासिल किया है। ओवर आल प्रतियोगिताओं में टिहरी ने तीसरा स्थान पाया। मुख्य शिक्षा अधिकारी दिनेश चंद्र गौड़, राजकीय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष श्याम सिंह सरियाल ने टीमों के बेहतर प्रदर्शन पर खुशी व्यक्त की। टीम का जाखणीधार ब्लाक के क्रीड़ा समन्वयक दिनेश रावत, सतीश बलूनी, जय सिंह, जगपाल सिंह, कमल सिंह, नीलम नेगी आदि ने नेतृत्व किया।