चंबा (टिहरी)। स्वामी रामतीर्थ का 111वां निर्वाण दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं के मध्य आयोजित निबंध, क्वीज और पोस्टर प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
स्वामी रामतीर्थ आश्रम समिति टिहरी की ओर से श्रीदेव सुमन विवि सभागार में स्वामी रामतीर्थ महाराज के 111वें निर्वाण दिवस पर लोगों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। मुख्य अतिथि आरएसएस के प्रांत संघ चालक चंद्रपाल सिंह नेगी ने कहा कि स्वामी रामतीर्थ ने वेदांत की व्याख्या करते हुए उसे वैज्ञानिक आधार दिया। तीर्थ रक्षा सम्मान समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगी राकेश नाथ ने गिरते मानव मूल्यों को पुर्न स्थापित करने के लिए युवा वर्ग को वैज्ञानिक आध्यात्मिक चिंतन की आवश्यकता पर जोर दिया। कुलपति डॉ. यूएस रावत ने कहा कि स्वामी रामतीर्थ के विचारों में देश की एकता, गांव और समाज के विकास का दर्शन था। आश्रम समिति के सचिव विनोद चमोली ने बताया कि रामतीर्थ ने टिहरी बांध की झील के ऊपर स्वामी रामतीर्थ स्मारक शिला बनाने और ब्रहमपुरी स्थित तपस्थली का संरक्षण करने की बात कही। इस मौके पर संत सभा के प्रांत अध्यक्ष स्वामी सत्यवृतानंद महाराज, विवि के कुलसचिव दिनेश चंद्र, काका हरिओम, विभाग प्रचारक नरेंद्र, विभाग कार्यवाह राकेश बडोनी, डा. प्रमोद उनियाल, डा.ॅ वेणीराम अंथवाल, विजेंद्र धनोला, प्रो. एनके अग्रवाल, डॉ. केसी पेटवाल, इंद्रपाल सिंह परमार, राकेश कोठारी, राजेंद्र कठैत आदि मौजूद थे।
ये हुए पुरस्कृत
क्विज प्रतियोगिता में धीरज कौशल प्रथम, राजेश सिंह द्वितीय और ऊषा तृतीय रही। निबंध में रुचि प्रथम, मोहित चंद्र द्वितीय, धीरज तृतीय रहे। पोस्टर में बीना डबराल प्रथम, अंबिका भट्ट द्वितीय और नीरु रावत तृतीय रही।