फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑल सेंट कान्वेंट स्कूल के नाम रहा बास्केटबॉल का खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नई टिहरी। 22वीं अंतर विद्यालय संभागीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का खिताब ऑल सेंट कान्वेंट स्कूल के नाम रहा। टीम के इस शानदार प्रदर्शन पर खिलाड़ियों के विद्यालय पहुंचने पर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

सेंट मेरीज स्कूल बिजनौर में बीते दिन 22वीं अंतर संभागीय क्रीड़ा प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में 10 टीमों ने प्रतिभाग किया। बास्केटबॉल में ऑल सेंट कान्वेंट स्कूल नई टिहरी ने नगीना को 45-34 अंकों से पहले मैच में हार के पश्चात अपने पुल के सभी मैच जीते। दूसरे मैच मे बिजनौर को कान्वेंट स्कूल नई टिहरी ने 21-6 के अंतर से हराया। तीसरेे मैच में जोशीमठ को 23-12 से पराजित किया। अंतिम लीग मैच में सेंट थेरेसा स्कूल श्रीनगर को 25-21 के अंतर से हराकर सेमी फाइनल में जगह बनाई। सेमी फाइनल में ऑल सेंट कान्वेंट स्कूल नई टिहरी ने कोटद्वार को 26-16 के अंतर से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला नगीना और कान्वेंट स्कूल नई टिहरी के बीच खेला गया, जिसमें ऑल सेंट कान्वेंट स्कूल नई टिहरी ने नगीना को 26-25 के अंतर बाहर का रास्ता दिखाकर 22वीं संभागीय बास्केटबॉल का खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता का मैन ऑफ द टूर्नामेंट टिहरी के अभिषेक शाह रहे। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए टीम मैनेजर फादर सोजन, प्रधानाचार्या सिस्टर ऐंसी, कोच अनिल बिष्ट ने कप्तान अर्जित, उप कप्तान आलोक पंवार, पार्थ खरोला, अक्षांश रैथाण, राहुल थापा का विद्यालय पहुंचने पर स्वागत करते हुए बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें