घनसाली। रजाखेत मोटर मार्ग पर सारपुल के पास सोमवार रात आठ बजे एक डंपर अनियंत्रित होकर दो सौ मीटर गहरी खाई जा गिरा, जिससे डंपर चालक संदीप थपलियाल (26) पुत्र हर्षमणी निवासी ग्राम नंदगांव जाखणीधार की मौके पर ही मौत हो गई। थाना पुलिस ने खाई से शव निकालकर पंचनामा भरने के बाद बौराड़ी जिला चिकित्सालय में पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। डंपर में अन्य कोई सवार नहीं था।