नई टिहरी। राजकीय महाविद्यालय पौखाल में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की स्मृति में बेस अस्पताल श्रीनगर के सहयोग से रक्तदान शिविर आयोजित किया। शिविर में 11 रक्तदाताओं ने महादान किया। एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी डा. एसपी भट्ट ने शिविर को शुभारंभ किया। महाविद्यालय के प्राचार्य सविता गैरोला, बेस अस्पताल के चिकित्सक डा. सतीश ने कहा कि हर स्वस्थ व्यक्ति को सालभर में दो बार रक्तदान करना चाहिए। महाविद्यालय के डा. संदीप कुमार, डा. बीआर भद्री, डा. डीएस नेगी, अनिल सिंह, जसवीर, अंजलि, पूजा, मनीषा, आरती, प्रियंका आदि ने रक्तदान किया।