फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानदेय के लिए जूझ रहे नर्सिंग कॉलेज के कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

नई टिहरी। राजकीय नर्सिंग कॉलेज नई टिहरी में आउटसोर्सिंग से विभिन्न पदों पर कार्यरत 34 कर्मचारियों को 10 माह से मानदेय नहीं मिला हैै। उक्रांद के जिलाध्यक्ष विजय सिंह पंवार ने इस संबंध में डीएम को भेजे ज्ञापन में कहा कि ग्राम कांडा के लोगों ने नर्सिंग कॉलेज निर्माण के लिए अपनी भूमि नि:शुल्क दी थी। क्षेत्र के 34 लोग कॉलेज में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी पदों पर कार्यरत हैं, लेकिन दस माह से मानदेय भुगतान न होने पर बच्चों की स्कूल फीस तक नहीं जमा करा पा रहे हैं। उन्होंने जल्द मानदेय भुगतान के लिए आदेश देने की मांग की। ब्यूरो
विज्ञापन


द्विवार्षिक चुनाव आठ को
नई टिहरी। जल संस्थान कर्मचारी संघ का द्विवार्षिक चुनाव आठ अक्तूबर को होगा। संगठन के शाखा सचिव राजेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि चुनाव से पूर्व सदस्यों को वार्षिक शुल्क जमा करना होगा। आठ अक्तूबर को बैठक प्रात: 10 बजे से शाखा कार्यालय नई टिहरी परिसर में होगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें