फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर ब्लॉक के खिलाडिय़ों ने लहराया जीत का परचम

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। माध्यमिक विद्यालयों की जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में जौनपुर ब्लॉक के खिलाड़ियों ने जीत का परचम लहराया। सीनियर बालक, जूनियर बालक, बालिका सब जूनियर बालक वर्ग की प्रतियोगिता जौनपुर ब्लॉक के नाम रही।
विज्ञापन

इंटर कॉलेज जाजल के मैदान में आयोजित तीन दिवसीय जिलास्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हो गया। सीनियर बालक वर्ग का फाइनल मुकाबला थौलधार और जौनपुर ब्लॉक के बीच हुआ, जिसमें जौनपुर ने थौलधार को 36-31 से बाहर का रास्ता दिखाया। सीनियर बालिका वर्ग के फाइनल मुकाबले में नरेंद्रनगर ने जौनपुर को 16 अंकों से पराजित किया। सब जूनियर बालिका वर्ग का फाइल मैच थौलधार और चंबा के बीच खेला गया, जिसमें चंबा की टीम विजेता बनी। इस मौके पर जिला खेल समन्वयक श्याम सिंह सरियाल, राजकीय शिक्षक संघ के मंडलीय अध्यक्ष रविंद्र राणा, प्रवक्ता कमलनयन रतूड़ी, राजपाल निश्चल, यशपाल सिंह रात, कुंवर सिंह राणा, भूपेंद्र सैनी, बीएस धनोला, आलोक चौधरी, कमलेश थपलियाल, मनोज नेगी, विनोद नेगी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें