नई टिहरी। एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के छात्र महासंघ में एसआरटी परिसर बादशाहीथौल के यूआर हिमांशु रावत के महासचिव बनने पर एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त करते हुए नगर में विजयी रैली निकाली।
एबीवीपी, एसआरटी के नवनिर्वाचित छात्रसंघ पदाधिकारियों ने महासंघ के महासचिव बने हिमांशु रावत के स्वागत में बौराड़ी से नई टिहरी तक डोल-नागड़ों के साथ रैली निकाली। नवनिर्वाचित महासचिव ने कहा कि गढ़वाल विश्वविद्यालय के तीनों परिसरों से लेकर सभी महाविद्यालयों में बायोमीट्रिक हाजिरी अनिवार्य करवाकर बेहतर शैक्षणिक माहौल बनवाना पहली प्राथमिकता होगी। एबीवीपी के जिला संयोजक विकास चमोली ने कहा कि पहली बार छात्र महासंघ के महासचिव पर टिहरी का कब्जा हुआ है, जबकि एसआरटी परिसर में एबीवीपी ने पांच साल बाद जीत दर्ज की है। इस मौके पर एसआरटी परिसर के छात्रसंघ अध्यक्ष सुशील रावत, सचिव बृजेश खाती, एबीवीपी के जिला संगठन मंत्री विक्रम फरस्वाण, अमित धनोला, अमित रतूड़ी, अनुज उनियाल, आलोक बिष्ट, शालिनी आदि मौजूद थे।