फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेत्रदान पखवाड़े पर नगर में निकाली जागरुकता रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। नेत्रदान पखवाड़ा पर स्वास्थ्य विभाग ने जिला अस्पताल बौराड़ी से सुमन पार्क तक विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के सहयोग से नेत्रदान जागरूकता रैली निकाली।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगांई ने रैली को रवाना कर कहा कि हर व्यक्ति को अपने स्तर से लोगों को नेत्रदान के लिए जागरूक करना चाहिए। नेत्रदान करने से नेत्रहीन व्यक्ति के जीवन में रोशनी लौट सकती है। सीएमओ डा. वाईएस थपलियाल ने कहा कि जो व्यक्ति नेत्रदान करना चाहता है, वह जिला अंधता निवारण समिति से संपर्क कर सकते हैं। इस मौके पर अपर सीएमओ डा. मनु जैन, सीएमएस डा. सीपी त्रिपाठी, रघुवीर रांगड़, डा. विनय डियूड़ी, ऋषभ उनियाल, मुकेश गैरोला, रजत, विनीत आदि मौजूद थे। ब्
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें