फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीनियर में चंबा और जौनपुर ब्लाक रहा विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। जिला स्तरीय शरदकालीन खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हुआ। प्रतियोगिता के समापन पर वॉलीबाल सीनियर बालिका वर्ग में चंबा ब्लाक ने जाखणीधार को 2-0 से पराजित किया। बालक में जौनपुर ने चंबा को 3-0 से हराया। जूनियर बालक में कीर्तिनगर ने चंबा को 3-2 से हराकर जीत दर्ज की।
विज्ञापन

पीआईसी बौराड़ी के मैदान में आयोजित तीन दिवसीय शरदकालीन क्रीड़ा प्रतियोगिता का जिला पंचायत सदस्य रागिनी भट्ट ने समापन करते हुए विजेता-उपविजेता टीमों को पुरस्कार भेंट किया। इस मौके पर प्रतियोगिता संयोजक सुमन उनियाल, राजकीय शिक्षक संघ के मंडलीय अध्यक्ष रविंद्र राणा, जिला प्रवक्ता कमल नयन रतूड़ी, प्रधानाचार्य शगुप्ता परवीन, डीएस रावत, केशव जोशी, बीएस धनोला, मनोज असवाल, प्यारे लाल गैरोला, महावीर डंगवाल, मदन सेमवाल, आनंद राणा, मेहरबान कैंतुरा, उमा खंडूरी, अनामिका डंगवाल, दर्शन गुसाईं, जय सिंह कठैत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें