फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थम नहीं रहा ग्राम प्रधानों का आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
थत्यूड़/नरेंद्रनगर। पंचायत राज एक्ट लागू करने, ग्राम प्रधानों को प्रति माह पांच हजार मानदेय देने, राज्य वित्त में कटौती वापस लेने की तीन सूत्री मांगों को लेकर प्रधानों ने बुधवार को भी ब्लॉक कार्यालय में तालाबंदी की। जौनपुर, नरेंद्रनगर, चंबा, कंडीसौड़ और जाखणीधार ब्लॉक कार्यालय में प्रधानों ने मांग के समर्थन में धरना दिया। तालाबंदी के चलते ब्लॉक कार्यालयों में कामकाज पूरी तरह से ठप रहा।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान संगठन एक सितंबर से तीन सूत्री मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं। वे प्रतिदिन ब्लॉक कार्यालय में तालाबंदी कर धरना-प्रदर्शन करते हैं। समस्या का समाधान न होने तक प्रधानों ने आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी है। धरना देने वालों में प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष महावीर सिंह सेनवाल, विशन सिंह बरोली, धनवीर लाल, विक्रम तोपवाल, सोबत सिंह कैंतुरा, हरिभजन पंवार, गोविंद असवाल, मुकेश पंवार, महावीर चमोली व कुलवीर रावत आदि बैठे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें