फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नर्सिंग कालेज के कर्मियों को नौ माह से नहीं मिला मानदेय

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। बीएससी नर्सिंग कालेज सुरसिंगधार में युवा कल्याण विभाग के माध्यम से कार्यरत कर्मियों को नौ माह से मानदेय न मिलने से उनके सामने रोजीरोटी का संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने डीएम को ज्ञापन देकर जल्द मानदेय जारी न करने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

डीएम को दिए ज्ञापन में बताया कि नर्सिंग कालेज में नवंबर 2016 में पीआरडी के माध्यम से नियुक्ति के बाद केवल 14 दिन का मानदेय ही कर्मियों को मिला है। इसके बाद कार्यरत 34 कर्मियों को नौ माह से मानदेय नहीं दिया गया है। बताया कि लगातार मानदेय की मांग की जा रही है, लेकिन कालेज प्रबंधन एवं पीआरडी बजट न होने की बात कर मानदेय नहीं दे रहा है। ज्ञापन देने वालों में सर्वजीत सिंह, रणवीर सिंह, सुधीर कुमार, अमित कुमार, विनय रावत, प्रवीन पंवार आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें