फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका बोर्ड ने पलटा विधायक का फैसला

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। बौराड़ी ओपन मार्केट में स्थित सब्जी मंडी को शिफ्ट करने संबंधी विधायक धन सिंह नेगी का आदेश पालिका बोर्ड ने पलट दिया है। पालिका बोर्ड की बैठक में सब्जी मंडी को यथावत रखने का प्रस्ताव सर्व सम्मति से पारित किया गया। सुअरों को आवारा छोड़ने पर पालिका की ओर से 30 लोगों को नोटिस जारी किया गया है। अब नगर क्षेत्र या बाजार की सड़कों पर सुअर दिखाई देने पर पालिका सुअर पालक से पांच हजार अर्थदंड वसूल करेगी। अर्थदंड अदा न करने की स्थिति में सुअर की खुली नीलामी की जाएगी।
विज्ञापन

बुधवार को पालिका बोर्ड की बैठक पालिकाध्यक्ष उमेश चरण गुसाईं की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में वार्ड सदस्यों ने सफाई-व्यवस्था चाक-चौबंद न होने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। कहा सरकारी कालोनियों के परिसरों में झाड़ी की सफाई नहीं की जा रही है। कॉजी हाउस का संचालन स्वयंसेवी संस्था के माध्यम से होगा। बैठक में प्रत्येक शुक्रवार को कोटीकालोनी और बीपुरम बाजार में स्वच्छता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। अध्यक्ष ने सदस्यों को बताया कि जीएसटी के कारण पूर्व में शासन को भेजे गए सभी प्रस्ताव निरस्त हो गए है, जिससे विकास बाधित हो गए है। 555 स्वास्थ्य सेवा के लिए पालिका की ओर से नगर में दवाइयों के लिए कलेक्शन बॉक्स लगाए जाएंगे। विधायक धन सिंह नेगी ने बौराड़ी ओपन मार्केट से सब्जी मंडी को एक सप्ताह के अंतर्गत शिफ्ट करने के निर्देश डीएम को दिए थे, लेकिन पालिका बोर्ड ने सब्जी विक्रेताओं के लिए उचित व्यवस्था न होने तक मंडी को यथावत रखने का फैसला लिया है। बैठक में सभासद चिरंजीव तिवारी, उर्मिला मेहर, कमलेश ध्यानी, ऊषा पुनेठा, प्रवीन रावत, शकुंतला नेगी, कुसुम चौहान व गिरीश घिल्डियाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें