फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बायोमीट्रिक हाजिरी शुरू न होने पर होगा आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। एसआरटी परिसर बादशाहीथौल में छात्र संघ चुनाव संपन्न होने के बाद भी शिक्षकों की बायोमीट्रिक हाजिरी को लेकर विवि प्रशासन की चुप्पी छात्रों को खल रही है। छात्र नेताओं ने उच्च शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए हर हाल में बायोमीट्रिक शुरू करने की मांग की है।
विज्ञापन

बुधवार को आयोजित बैठक में छात्रों ने विवि की लचर कार्यप्रणाली पर रोष जताया। कहा कि परिसर प्रशासन ने छात्रसंघ चुनाव का हवाला देते हुए पिछले दिनों शिक्षकों की बायोमीट्रिक हाजिरी का मामला चुनाव के बाद हल करने का वादा किया था, लेकिन चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद भी विवि प्रशासन मामले में मौन साधा हुआ है। बैठक में पूर्व विवि प्रतिनिधि धीरज कौशल, आदर्श भट्ट, अमन सकलानी, अंकित बिष्ट, रवि रावत, रविंद्र सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें