फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक ने मारा छापा, सिंचाई विभाग में नदारद मिले कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
घनसाली (टिहरी)। ब्लॉक मुख्यालय के सरकारी कार्यालयों से अधिकारियों और कर्मचारियों के अक्सर नदारद रहने की शिकायत पर मंगलवार को विधायक शक्ति लाल शाह ने आधा दर्जन सरकारी कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता सहित पांच कर्मचारी नदारद मिले। लोनिवि और जल संस्थान कार्यालय परिसर में गंदगी मिलने पर विधायक ने नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिकारियों को सफाई व्यवस्था चाक-चौबंद करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

विधायक शाह ने लोनिवि, ऊर्जा निगम, सिंचाई विभाग, लघु सिंचाई विभाग, पेयजल निगम, जल संस्थान, ग्रामीण निर्माण विभाग के कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया है। निरीक्षण के दौरान सिंचाई विभाग में सहायक अभियंता सहित पांच अन्य कर्मचारी अनुपस्थिति मिले। उन्होंने डियूटी से नदारद चल रहे अधिकारियों का एक दिन का वेतन रोकने के लिए डीएम को पत्र भेजा है। इस मौके पर भाजपा मंडलाध्यक्ष आनंद बिष्ट, रामकुमार कैठत, अमरेंद्र बिष्ट, पूरण रावत आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें