फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर स्कूल को स्थापित करन होगा बुक बैंक: पांडेय

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। शिक्षा एवं खेल मंत्री ने कहा कि अगले शिक्षा सत्र से पहले प्राइवेट स्कूलों में अनिवार्य रूप से बुक बैंक की स्थापना करवाई जाएगी। इसके लिए सभी स्कूलों को अभी से निर्देश जारी किए गए हैं। बुक बैंक न बनाने वाले स्कूलों की मान्यता रद्द की जाएगी। साथ ही एक शिक्षा पद्धति के तहत प्रत्येक स्कूल में एनसीईआरटी की किताबें लागू की जाएगी।
विज्ञापन

टिहरी पहुंचे शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने बताया कि शिक्षा विभाग को पटरी पर लाना ही उनका लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि बुक बैंक होने से गरीब छात्रों को खासी मदद मिलेगी। कहा कि अब पाठ्यक्रम सात-आठ सालों में ही बदलेगा। उन्होंने कहा कि जो छात्र-छात्राएं अपनी किताबों को सुरक्षित रखकर स्कूल में जमा करेंगे, उन्हें पांच फीसदी अतिरिक्त अंक और सरकार उन्हें पुरस्कृत करेगी। ड्रेस कोड पर उन्होंने कहा कि जल्द ही मामला सुलझ जाएगा। पंचायतीराज एक्ट पर उन्होंने कहा कि अधिनियम तो तैयार है, लेकिन सरकार विशेषज्ञों के साथ बैठकर जल्द इसका परीक्षण करवाई। जरूरत पड़ी, तो अधिनियम में जरूरी संशोधन करवाकर लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा। कहा कि 2018 के राष्ट्रीय खेलों की तैयारी भी शुरू कर दी गई है। उत्तराखंड से राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ी को सीधे कांस्टेबल और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग करने वाले को सब इंस्पेक्टर सीधे चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें