फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य स्थल एवं कार्यालय होंगे रोशनी से जगमग

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाने के लिए जिलाधिकारी सोनिका ने बैठक लेते हुए तैयारियों की समीक्षा की। डीएम ने बैठक में न पहुंचने पर स्वजल, खेल विभाग के अधिकारियों का जवाब-तलब किया।
विज्ञापन

जिला सभागार में आयोजित बैठक में डीएम ने बताया कि 15 अगस्त को सभी स्कूलों के छात्र प्रभातफेरी निकालेंगे और सभी सरकारी, गैर सरकारी कार्यालयों में नौ बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। 10 बजे प्रताप इंटर कालेज बौराड़ी में सामूहिक ध्वजारोहण किया जाएगा। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, राज्य आंदोलनकारियों, कृषि, उद्यान के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले किसानों, परिषदीय परीक्षाओं में उत्कृष्ट स्थान पाने वाले छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। 14 अगस्त को डाईजर से नई टिहरी चौराहे तक खेल विभाग की पहल पर स्वच्छता दौड़ होगी। स्कूलों में बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ पर भाषण प्रतियोगिता होगी। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष उमेश चरण गुसाईं, एडीएम डा. एसके बरनवाल, डीएफओ डा. कोको रोसे, एसडीएम सीएस चौहान, व्यापार मंडल अध्यक्ष मायाराम थपलियाल, डीईओ बेसिक सुदर्शन बिष्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें