नई टिहरी। कांग्रेसियों ने अगस्त क्रांति (भारत छोड़ो) दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया। उन्होंने सुंदर लाल बहुगुणा के बेटे राजीव नयन बहुगुणा और औतार सिंह तोपवाल के प्रतिनिधि के तौर पर उनके बेटे प्रेम सिंह तोपवाल को शॉल भेंट कर सम्मानित किया।
जिलाध्यक्ष सूरज राणा ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने अपने वर्तमान को न्यौछावर कर भावी पीढ़ी के लिए जो योगदान दिया है। इस मौके पर पूर्व प्रमुख सोबन सिंह नेगी, जगदंबा रतूड़ी, नरेंद्र चंद रमोला, देवेंद्र नौडियाल, दर्शनी रावत, पदम सिंह, पंकज, मुशर्रफ अली, राकेश राणा, कुलदीप पंवार, नरेंद्र राणा, संपत लाल शाह, शूरवीर लाल, राजेंद्र डोभाल, मस्तराम डोभाल, विक्रम पंवार, मुश्दी लाल, मुर्तजा बेग, दिनेश थपलियाल, आदित्य शंकर खत्री, शांति शाह, ममता उनियाल, मोहनी रावत, शकुंतला नेगी, बृहस्पति भट्ट, संगीता नौटियाल, नीमा नेगी, रीता रावत आदि मौजूद थे। भाजपाइयों ने भी हनुमान चौक के समीप स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के स्मारक में पुष्प अर्पित किए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष संजय नेगी, दिनेश डोभाल, अनुसूया नौटियाल, अबरार अहमद, शीशराम थपलियाल, गोपीराम चमोली, सुषमा उनियाल, चंद्रमोहन, शांति खंडूड़ी, राकेश लवली आदि मौजूद थे।