फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छतों पर लाखों की टंकिया और बेकार बह रहा अमूल्य जल

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। जिला मुख्यालय स्थित सरकारी आवासीय कालोनियों की छतों पर लगी पानी की टंकियों की मरम्मत पर लाखों रुपये खर्च करने के बाद भी पानी की बर्बादी नहीं रुक पाई है। नगर वासियों ने कार्यगुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए जांच कराने की मांग की है। इधर, जल संस्थान के अधिकारियों का कहना है कि टंकियों की मरम्मत करने की जिम्मेदारी लोनिवि की है।
विज्ञापन

जल संस्थान ने डेढ़ साल पहले ही आवासीय कालोनियों की छतों पर पुरानी टंकियों से पानी का ओवर फ्लो रोकने के लिए नई टंकियां लगाई थी। पांच लाख की धनराशि खर्च करने के बाद भी ओवर फ्लो नहीं रुक पाया है, जिससे पंपिंग योजना से 75 लाख रुपये प्रतिमाह खर्च कर नई टिहरी पहुंचाया जा रहा कीमती पानी बेकार बह रहा है। टंकियों से पानी लीकेज होने से भवनों की दीवार भी कमजोर हो रही है। नगर वासियों का कहना है कि नई टंकियां लगाने में सिर्फ खानापूर्ति की गई है। इन दिनों कुछ भवनों की छतों पर लगी प्लास्टिक की टंकियां अपने आप ही टूट गई है। जी ब्लॉक निवासी ओंकार सिंह रमोला का कहना है कि टंकी से पानी ओवर फ्लो होने और टूटने की शिकायत जल संस्थान और लोनिवि में दर्ज कराई गई, लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
कोट
आवासीय कालोनी की छतों पर लगी टंकियों से ओवर फ्लो नहीं रुक रहा है, जिससे कभी सप्लाई देर तक देेने पर सैकड़ों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। टंकियों की मरम्म्त की जिम्मेदारी लोनिवि की है। टंकियों में क्या समस्या है, यह लोनिवि को देखना चाहिए।
विज्ञापन

-राजेंद्र पाल, सहायक अभियंता जल संस्थान नई टिहरी।
लोनिवि के पास पूड हाउस कालोनियों की मरम्मत करने की जिम्मेदारी जरूर है, लेकिन पिछले साल पानी की टंकियां जल संस्थान ने लगाई थी। इसलिए टंकियों की मरम्मत उन्हीं को करनी चाहिए। क्योंकि पानी का बिल जल संस्थान ही लेता है और पानी की सप्लाई भी वही करते हैं।
विज्ञापन

-केएस नेगी, ईई लोनिवि प्रांतीय खंड नई टिहरी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें